मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

कोलकाता समेत देश के इन इलाकों में आया भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल

कोलकाता समेत देश के इन इलाकों में आया भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल

आज सुबह पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, ओडिशा और झारखंड के कुछ जिलों में भी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके आए। भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर था, जिसके कारण इसकी तीव्रता ज़मीन पर अधिक प्रभावी नहीं रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। हालाँकि, किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन झटकों के कारण लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। समुद्र के अंदर भूकंप आने की वजह से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। कोलकाता में भी भूकंप के झटके कुछ क्षणों के लिए महसूस किए गए।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित पुरी, पारादीप, बारीपदा, संबलपुर, अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और बालेश्वर में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में स्थित था। बताया जा रहा है कि इस भूकंप के झटके भारत के अलावा बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। ओडिशा में इसका केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहमपुर से 394 किमी की दूरी पर स्थित था।

झारखंड में भी भूकंप का असर देखा गया। राज्य की राजधानी रांची में सुबह 6 बजे कंपन महसूस हुआ। हालाँकि, यहाँ पर भूकंप की तीव्रता का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है और किसी प्रकार की क्षति की कोई जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किए, वे सुरक्षित स्थानों के लिए घरों से बाहर निकल आए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 19.52° उत्तर अक्षांश और 88.55° पूर्वी देशांतर पर था। विशेषज्ञों ने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है।

Share
अगला लेख → मध्यप्रदेश में उद्योगपतियों का बड़ा निवेश, इन सेक्टर्स में 1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *