मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

KBC 16: मां ने अमिताभ बच्चन से की बेटे की शिकायत, जानें बिग बी ने कैसे सुलझाया मामला

KBC 16: मां ने अमिताभ बच्चन से की बेटे की शिकायत, जानें बिग बी ने कैसे सुलझाया मामला

‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 16वें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में जब कोई कंटेस्टेंट ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ जीतकर हॉटसीट पर पहुंचता है, तो अमिताभ बच्चन उससे इतनी आत्मीयता से बातचीत करते हैं कि वह उनके परिवार का ही एक हिस्सा बन जाते हैं। इसी कारण, कई बार कंटेस्टेंट और उनके परिवार के सदस्य अमिताभ बच्चन से दिल खोलकर अपनी बातें साझा करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब एक कंटेस्टेंट की मां ने बिग बी से अपने बेटे की शिकायत कर दी, जिससे खुद अमिताभ भी हैरान रह गए।

दरअसल, जब हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट को देखकर अमिताभ बच्चन ने उनके बालों की तारीफ करते हुए कहा, “आपका हेयरस्टाइल तो कमाल का है!” तो कंटेस्टेंट ने शरमाते हुए जवाब दिया, “सर, सच कहूं तो मेरा कोई स्टाइल नहीं है। मैं सजने-संवरने में ज्यादा रुचि नहीं रखता। मैंने आज तक न बालों में कंघी की है, न तेल लगाया है। जब कहीं बाहर जाता हूं, तो बस सिर घुमा लेता हूं!” इतना कहते ही वह अपना सिर जोर-जोर से हिलाने लगे, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन ने तुरंत रोकते हुए मज़ाकिया अंदाज में कहा, “अरे भाईसाहब, जरा धीरे से, कहीं खोपड़ी अलग न हो जाए!”

बात यहीं खत्म नहीं हुई। जैसे ही ऑडियंस में बैठीं कंटेस्टेंट की मां ने यह सुना कि अमिताभ बच्चन उनके बेटे के हेयरस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत बीच में टोकते हुए अपनी शिकायत रख दी। उन्होंने कहा, “सर, इसकी वजह से रोज घर में लड़ाई होती है। ये बाल कटवाता ही नहीं है!” बेटे की आदतों से परेशान मां ने जब बिग बी के सामने अपनी बात रखी, तो कंटेस्टेंट ने भी सफाई देते हुए कहा, “सर, घर में बालों को लेकर रोज कलेश होता है। एक दिन जब मैं सो रहा था, तो मम्मी ने चुपके से मेरे एक तरफ के बाल ही काट दिए थे!”

मां-बेटे की इस मज़ेदार नोकझोंक को देखते हुए आखिरकार अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए बेटे को नसीहत दी और कहा, “भाईसाहब, अब तो बाल कटवा ही लीजिए। आपकी मां ने सार्वजनिक रूप से शिकायत की है, अब तो पूरी दुनिया जान गई कि आप बाल नहीं काटते!”

शो के इस दिलचस्प पल ने न सिर्फ दर्शकों को खूब हंसाया बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केवल एक क्विज शो ही नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों से जुड़ा एक खूबसूरत मंच भी है।

Share
अगला लेख → पाकिस्तानी हीरोइन की फिल्म ने भारत में मचाया धमाल, तुम्बाड़ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *