मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दांतों का पीलापन और गंदगी होगी दूर, इस चमत्कारी फल के छिलके से करें ब्रश!

दांतों का पीलापन और गंदगी होगी दूर, इस चमत्कारी फल के छिलके से करें ब्रश!

क्या आप भी केले के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो अब इसे फेंकने की गलती न करें, क्योंकि यह आपके दांतों की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। केले के छिलके में मौजूद पोषक तत्व दांतों की गंदगी को हटाने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसका सही तरीका।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले, केले के छिलके के अंदर के हिस्से को स्क्रैप करके एक कटोरी में निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने दांतों पर हल्के हाथों से अप्लाई करें और कुछ मिनट बाद कुल्ला कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दांतों की सफेदी में सुधार नजर आने लगेगा।

केले के छिलके के पोषक तत्व

केले के छिलके में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स मौजूद होते हैं, जो दांतों का पीलापन दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स दांतों को मजबूत बनाए रखते हैं और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • इस पेस्ट को सिर्फ दांतों पर ही लगाएं, मसूड़ों पर लगाने से बचें।
  • आप चाहें तो केले के छिलके को सीधे दांतों पर भी रगड़ सकते हैं और फिर कुल्ला कर सकते हैं।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।
  • अगर आपको दांतों या मसूड़ों से जुड़ी कोई समस्या हो, तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

केले का छिलका अब बेकार नहीं, बल्कि दांतों की सफेदी और मजबूती के लिए एक नेचुरल उपाय बन सकता है। इसे अपने डेली डेंटल केयर रूटीन में शामिल करके आप चमकते हुए और हेल्दी दांत पा सकते हैं!

Share
अगला लेख → इस होली पर घर में तैयार करें मावा गुजिया, मिठाइयों से भी ज्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *