मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शहनाज गिल ने महाशिवरात्रि पर किया त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन, फैंस के साथ साझा की झलकियां

शहनाज गिल ने महाशिवरात्रि पर किया त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन, फैंस के साथ साझा की झलकियां

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इसी खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। शहनाज ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और इस पावन क्षण को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों के जरिए साझा किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – “ॐ नमः शिवाय।”

शहनाज की इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसकों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी और उन्हें महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उनके इस भक्तिमय अंदाज को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए। गौरतलब है कि बॉलीवुड में कई कलाकार भगवान शिव के परम भक्त हैं। सारा अली खान अब तक 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुकी हैं, वहीं अब शहनाज गिल भी उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची हैं।

तस्वीरों में शहनाज गिल को मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मंदिर के अंदर पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। अजय देवगन, कंगना रनौत, आशुतोष राणा, और कैलाश खेर जैसे सितारे अक्सर शिव मंदिरों में माथा टेकते हुए देखे जाते हैं। खासकर कैलाश खेर तो कई शिव भजनों और स्तुतियों को गाकर अपनी भक्ति का प्रमाण भी दे चुके हैं।

हाल ही में शहनाज गिल सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। दरअसल, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बीच वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनके पहनावे को लेकर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई थी और उन्हें भला-बुरा कहा था। हालांकि, अब जब शहनाज महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा करती दिखीं, तो उनके फैंस बेहद खुश हो गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सराहना करने लगे।

शहनाज गिल का यह आध्यात्मिक और भक्तिमय अंदाज उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर उन्होंने अपने फैंस को भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।

Share
अगला लेख → गोविंदा की पत्नी के इन 5 बयान ने उड़ाए लोगों के होश, तलाक की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *