मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गोविंदा की पत्नी के इन 5 बयान ने उड़ाए लोगों के होश, तलाक की खबरों को दी हवा!

गोविंदा की पत्नी के इन 5 बयान ने उड़ाए लोगों के होश, तलाक की खबरों को दी हवा!

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 37 साल की शादी को खत्म कर, दोनों अपने-अपने रास्ते अलग करने जा रहे हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर अब तक गोविंदा और सुनीता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कृष्णा अभिषेक ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। वहीं, गोविंदा के मैनेजर का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने इस खबर को गलत करार देते हुए इसे “किसी पारिवारिक सदस्य की शरारत” बताया था।

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच सुनीता आहूजा के कुछ पुराने बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो इन अटकलों को और भी हवा दे रहे हैं। उनकी बेबाकी और मजाकिया अंदाज में कही गई बातें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। आइए जानते हैं सुनीता के वो पांच बयान, जिन्होंने इस विवाद को और गर्मा दिया।

सुनीता आहूजा के 5 बेबाक बयान, जिनसे उठा विवाद

  1. “मर्द गिरगिट जैसा होता है, उसे पकड़ कर रखो!”
    एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था – “मर्द गिरगिट जैसा होता है, उसे पकड़ कर रखो, जैसे मैंने रखा है। नहीं आता हाथ तो मारो अच्छे से!” उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
  2. “मैं और गोविंदा अलग रहते हैं!”
    इसी इंटरव्यू में सुनीता ने खुलासा किया कि गोविंदा बंगले में रहते हैं, जबकि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अलग फ्लैट में रहती हैं। इस बयान के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की अफवाहें उड़ने लगीं।
  3. “मैं अपना बर्थडे अकेले मनाती हूं!”
    कर्ली टेल्स को दिए गए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था – “पति-बच्चे, खुद के लिए कब जियोगे आप? हर साल बर्थडे में सुबह पूजा करती हूं और फिर 8 बजे बोतल खोलकर अकेले केक काटती हूं, दारू पीती हूं!” इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया था।
  4. “अगले जन्म में गोविंदा मेरे पति नहीं होने चाहिए!”
    एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था – “मैंने गोविंदा से कह दिया है कि अगले जन्म में वो मेरे पति नहीं होने चाहिए। वो छुट्टियों पर नहीं जाते, मुझे बाहर घूमना पसंद है, लेकिन उन्होंने कभी मुझे फिल्म तक नहीं दिखाई।” इस बयान ने यह संकेत दे दिया कि उनके रिश्ते में तनाव है।
  5. “गोविंदा अपने वैलेंटाइन के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं!”
    वैलेंटाइन डे के मौके पर जब सुनीता को अकेले रेड ड्रेस में देखा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा – “गोविंदा अपने वैलेंटाइन के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।” हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका मतलब था कि गोविंदा अपने “काम में बिजी” हैं।

“कोई हमें अलग नहीं कर सकता!”

इन अफवाहों के बीच एक और बयान में सुनीता ने कहा था – “कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मुझे गोविंदा के साथ बहुत मजा आता है। हमारे परिवार के ही कुछ लोग हमें अलग करना चाहते हैं, लेकिन मैं किसी को अपना घर तोड़ने नहीं दूंगी।”

हालांकि, सुनीता आहूजा ने खुलकर तलाक की अफवाहों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके ये पुराने बयान लोगों के बीच कई सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गोविंदा और सुनीता इस पूरे मामले पर कब और क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Share
अगला लेख → रचिन रवींद्र का धमाका, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *