मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

असम में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, जाने कितनी थी तीव्रता

असम में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, जाने कितनी थी तीव्रता

हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खास बात यह है कि अधिकतर भूकंप सुबह के समय आए हैं। 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भी इसी क्षेत्र में था। इसी तरह, 27 फरवरी की सुबह असम के मोरीगांव जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। अचानक आए झटकों के कारण लोग नींद से जागकर घबराहट में घरों से बाहर निकल आए।

पड़ोसी देशों तक महसूस हुए झटके

गुवाहाटी समेत असम के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 2:25 बजे 16 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इसका प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और चीन में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

बार-बार आ रहे भूकंप

बीते दस दिनों के आंकड़ों को देखें तो भारत में लगातार किसी न किसी स्थान पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। 21 फरवरी को लद्दाख में शाम 5:36 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसी तरह, 26 फरवरी को म्यांमार में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

25 फरवरी को कोलकाता में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। यह भूकंप भी सुबह के समय आया। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हो गए। 17 फरवरी को बिहार के सिवान में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, क्योंकि जब पृथ्वी के अंदर का गर्म मैग्मा सतह की ओर आता है तो कंपन उत्पन्न होता है। इसके अलावा, यदि जमीन के नीचे किसी प्रकार का विस्फोट होता है, तो भी कंपन महसूस किया जाता है, जो भूकंप के समान प्रतीत हो सकता है।

लेकिन भूकंप का सबसे प्रमुख कारण टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है। पृथ्वी की ऊपरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है, जिनमें यूरेशियन, भारतीय, अफ्रीकी, उत्तर अमेरिकी आदि प्रमुख हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो भूकंप उत्पन्न होता है।

Share This
अगला लेख → सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, अगले तीन दिन तेज़ आंधी और बारिश …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun