मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आगरा में भी अतुल सुभाष जैसी घटना , पत्नी के अत्याचार से तंग आईटी मैनेजर ने की खुदकुशी

आगरा में भी अतुल सुभाष जैसी घटना , पत्नी के अत्याचार से तंग आईटी मैनेजर ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के रूप में काम करने वाले मानव शर्मा ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक कदम से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी को इस निर्णय के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला आगरा की डिफेंस कॉलोनी का है, जहां रहने वाले मानव शर्मा 24 फरवरी को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने अपनी तकलीफों को साझा करते हुए कहा कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन इस बार उनकी पत्नी की प्रताड़ना से इतना टूट चुके थे कि उन्हें मरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिखा। उन्होंने पुरुषों के लिए भी सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग उठाई और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

अपने आखिरी संदेश में मानव ने अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगते हुए कहा, “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं।”

घटना के बाद मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर लिया जा रहा है। यह घटना बेंगलुरु के अतुल सुभाष आत्महत्या मामले से मिलती-जुलती है, जिसमें एक युवक ने उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इस तरह के मामलों ने समाज में पुरुषों की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

समाज में ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है, जहां प्रताड़ना के शिकार पुरुषों के लिए भी न्यायिक सुरक्षा की मांग उठने लगी है। 

Share
अगला लेख → CAG रिपोर्ट का खुलासा: मोहल्ला क्लीनिक में टॉयलेट नहीं, अस्प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *