मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

क्या आपको भी खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है ? जानें इसे कम करने के असरदार तरीके

क्या आपको भी खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है ? जानें इसे कम करने के असरदार तरीके

अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। यह सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि हमारे शरीर और दिमाग की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। हालांकि, आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं, जिसके चलते यह सवाल उठता है कि खाने के बाद मीठा क्यों चाहिए और इसे नियंत्रित कैसे किया जाए।

न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी के अनुसार, मीठा खाने की यह इच्छा शरीर की ऊर्जा जरूरतों और आदतों से जुड़ी होती है। उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया कि डाइजेशन एक कठिन प्रक्रिया है और भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए शरीर को इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इसी कारण हमें मीठा खाने की इच्छा होती है।

मीठा खाने की क्रेविंग के पीछे क्या हैं कारण?

1. शरीर को ऊर्जा की जरूरत: पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिससे मीठे की क्रेविंग होती है।
2. लंबे समय से बनी आदत: अगर आप बचपन से ही खाने के बाद मिठाई खाते आए हैं, तो यह एक आदत बन जाती है और शरीर इसे स्वाभाविक रूप से मांगने लगता है।
3. असंतुलित आहार: अगर दिनभर सही पोषण नहीं मिला या डाइट में कैलोरी, प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन नहीं है, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है।
4. तनाव और थकान: जब हम तनाव में होते हैं या बहुत थके हुए होते हैं, तो हमारा दिमाग मीठे की मांग करता है क्योंकि शुगर शरीर में सेरोटोनिन (Serotonin) का स्तर बढ़ाती है, जिससे हमें रिलैक्स महसूस होता है।
5. मीठे को लेकर मानसिक प्रतिबंध: अगर आप खुद को मीठा खाने की इजाजत नहीं देते और इसे पूरी तरह रोकने की कोशिश करते हैं, तो आपका दिमाग और ज्यादा मीठा मांगने लगता है।

शुगर क्रेविंग को कम करने के आसान उपाय

✔ पर्याप्त पानी पिएं: कई बार शरीर डिहाइड्रेट होता है, लेकिन हमें मीठा खाने की इच्छा महसूस होती है। जब शुगर क्रेविंग हो, तो 1-2 गिलास पानी पिएं, इससे भूख और मीठा खाने की लालसा दोनों कम हो सकती हैं।

✔ नेचुरल स्वीट ऑप्शन चुनें: अगर सच में मीठा खाने का मन हो, तो चीनी की बजाय हेल्दी विकल्प अपनाएं। ताजे फल, खजूर, किशमिश, गुड़ या डार्क चॉकलेट से शुगर क्रेविंग को संतुष्ट किया जा सकता है, वह भी बिना सेहत को नुकसान पहुंचाए।

✔ खुद को व्यस्त रखें: कई बार बोरियत, तनाव या सिर्फ आदत के कारण मीठा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में ध्यान भटकाना जरूरी है। अगर बिना वजह मीठा खाने का मन कर रहा हो, तो वॉक पर जाएं, किताब पढ़ें, म्यूजिक सुनें या कोई हॉबी अपनाएं।

✔ संतुलित आहार लें: दिनभर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर युक्त भोजन करें, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण मिले और मीठा खाने की इच्छा कम हो।

✔ मीठा खाने की इच्छा को दबाएं नहीं: अगर आपको मीठा खाने की बहुत ज्यादा इच्छा हो रही है, तो इसे पूरी तरह से रोकने के बजाय संतुलित मात्रा में खाएं। ज़रूरत से ज्यादा मीठे पर रोक लगाने से क्रेविंग और बढ़ सकती है।

खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह आदत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसे हेल्दी तरीके से नियंत्रित करना जरूरी है। संतुलित आहार, हाइड्रेशन और स्वस्थ विकल्पों का चयन आपको शुगर क्रेविंग पर काबू पाने में मदद कर सकता है, जिससे आप सेहतमंद भी रहेंगे और अनावश्यक मीठा खाने से भी बचेंगे।

Share
अगला लेख → स्किन केयर में कोलेजन और बायोटिन, जानिए दोनों में क्या फर्क …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *