मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं ,शिक्षकों को पढ़ाने का आदेश

ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं ,शिक्षकों को पढ़ाने का आदेश

लखनऊ – डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति ने 21 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई कराने का शिक्षकों को निर्देश दिया है, लेकिन इस आदेश से शिक्षकों में नाराज़गी हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंप्यूटर एवं प्लेटफार्म से लेकर अन्य बुनियादी संसाधन उपलब्ध नहीं कराई है।

21 जुलाई से शुरू हो रहे नए शेक्षणिक सत्र के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पढ़ाई का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है । इस दिन से द्वितीय एवं तीसरे वर्ष की कक्षाएं होगी। उनका कहना है कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराएंगे ना तो अभी तक उन्हें लैपटॉप मिला है और ना ही ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्लेटफार्म की व्यवस्था की है । पिछले शैक्षिक सत्र में लाकडाउन शुरू होने के पहले करीब 70 फ़ीसदी से अधिक कोर्स पूरा हो गया था। ऐसे में छात्रों के बचे कोर्स मोबाइल फोन के जरिए पूरे कराए थे। शिक्षकों का कहना है कि नया शैक्षिक सत्र शुरू होने में मात्र 1 दिन बचे हैं और अभी तक उन्हें यूजर आईडी मीटिंग आईडी और पासवर्ड तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

शिक्षकों के अनुसार नए शैक्षिक सत्र में पूरा कोर्स पढ़ाना है ऐसे में मोबाइल और निशुल्क प्लेटफार्म के जरिए पढ़ाई संभव नहीं है। उससे करीब 180 छात्रों को एक साथ पढ़ाना संभव नहीं है। इसके लिए गूगल मीट ऐसे ऑनलाइन प्लेटफार्म की जरूरत होगी। उसके लिए विश्वविद्यालयों को शुल्क अदा करना पड़ेगा।

Share
अगला लेख → लखनऊ के इन क्षेत्रों में कल से रहेगा सम्पूर्ण LOCKDOWN

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *