मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नेपाल में सियासी संकट बरकरार, PM के साथ प्रचंड की बैठक में भी नहीं हो सका फैसला

नेपाल में सियासी संकट बरकरार, PM के साथ प्रचंड की बैठक में भी नहीं हो सका फैसला

नेपाल – प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच चल रही खींचतान को समाप्त करने के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वोच्च संस्था की शनिवार को हुयी बैठक चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद भी बेनतीजा समाप्त हुई। हालांकि पार्टी नेताओं ने रविवार की स्थायी समिति की बैठक के दौरान पेश किए जाने वाले एजेंडा पर चर्चा की।

रविवार को होने वाली 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक से पहले दोनों नेताओं के पार्टी के शीर्ष निकाय के सम्मेलन के लिए सहमत होने पर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने सचिवालय की बैठक बुलाई। रविवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगी।

पार्टी के भीतर कलह को समाप्त करने के लिए ओली और प्रतिद्वंद्वी गुट की अगुवाई कर रहे प्रचंड को बातचीत के लिए और समय देने के वास्ते स्थायी समिति की बैठक रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Share
अगला लेख → ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नहीं ,शिक्षकों को पढ़ाने का आदेश

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *