मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पति के एनकाउंटर के डर से पत्नी पहुंची कोर्ट

पति के एनकाउंटर के डर से पत्नी पहुंची कोर्ट

मेरठ – बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश से के बदमाशों में पुलिस का खौफ़ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद या तो बदमाश अपनी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। तो वहीं जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के परिजन उनकी सुरक्षा के लिए न्यायालय की शरण ले रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला मेरठ के उधम सिंह से जुड़ा हुआ सामने आया है। उधम सिंह का नाम प्रदेश के टॉप 25 बदमाशों की सूची में शामिल है जो इस वक्त आजमगढ़ की जेल में बंद है। उधम सिंह पर कई हत्या और रंगदारी के मुकदमे भी दर्ज हैं जिसको लेकर उसको अलग-अलग जिलों में पेशी पर आना पड़ता है लेकिन अब उधम सिंह के परिजनों को उसके एनकाउंटर का डर सताने लगा है।

उधम सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने उधम सिंह की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। उधम की पत्नी ने बताया जिस वक्त पुलिस उधम सिंह को पेशी पर लेकर आती है तो उन्हें इस बात का डर रहता है कहीं पेशी के दौरान ही उधम सिंह का एनकाउंटर ना हो जाये। इसीलिए उन्होंने न्यायालय की शरण लेते हुए उधम की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिससे उधम सिंह को सुरक्षा मिल सके और एसटीएफ फर्जी एनकाउंटर ना कर सके।

Share
अगला लेख → COVID -19 से जुडी सेवाओं को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *