मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : बस ने आगे जा रहे अज्ञात वाहन में मारी टक्कर

UP : बस ने आगे जा रहे अज्ञात वाहन में मारी टक्कर

भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने आगे जा रहे अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी जिससे बस चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अयोध्या से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की चारबाग डिपो की बस संख्या यूपी 33 टी 9781 जैसे ही भेलसर गांव पहुंची तभी उसके आगे लखनऊ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण साइड में रखे फूल के गमले को तोड़ती हुई सीधे गहरे गड्ढे में चली गई।दुर्घटना में बस चालक घायल हो गया।वहीं के स्थानीय लोगों ने बताया की दुर्घटना में बस चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में परिचालक ने एम्बुलेंस को बुलाकर लखनऊ ट्रामा सेंटर साथ लेकर चला गया।लोगों ने बताया की बस में केवल एक पैसेंजर बैठा था जो दुर्घटना के बाद दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए चला गया।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फूलों का गमला बेच रहे शादाब ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त बस की चपेट में आकर लगभग 150 गमला क्षतिग्रस्त हो गया।

Share
अगला लेख → खुद को रखें फिट, हाइट और उम्र के अनुसार से कितना होना चाहिए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *