मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भव्य और दिव्य होगा ‘राम मंदिर निर्माण’ का भूमि पूजन

भव्य और दिव्य होगा ‘राम मंदिर निर्माण’ का भूमि पूजन

लखनऊ – सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद से मंदिर निर्माण शुरू होने का इंतज़ार हो रहा है लेकिन ये शुभ घड़ी आ गयी है आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम लगभग 3 घंटे का होगा.श्री राम के नाम ‘राम’ नाम का जो मुहूर्त है, वह भी 5 अगस्त को फलदायक बताया जा रहा है. यही वजह है कि इस शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा,सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के साथ संघ प्रमुख मोहन भगवत ,गृह मंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य हस्तिया इस पूजन में शामिल होंगी.

सूत्रों के मुताबिक श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन ठीक गर्भ ग्रह वाले स्थान पर होगा. जहां अभी तक श्री राम विराजमान थे। भूमि पूजन के लिए गर्भ ग्रह वाले स्थान पर नींव खोदी जाएगी. इस नींव में ही पांच ईटें स्थापित करके भूमि पूजन किया जाएगा. ये पांच ईंटे नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा नाम की होगी, जिनकी पूजा की जाएगी.

राम के भव्य राम मंदिर की भूमि पूजन को बनारस से आए हुए तीर्थ पुरोहित के अलावा देश के विभिन्न तीर्थों से आए तीर्थ पुरोहित द्वारा पुरे विधि विधान से संपन्न कराया जायेगा. नींव के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तांबे का एक कलश स्थापित करेंगे. मंदिर की भूमि पूजन में प्रयुक्त होने वाले इस ताम्र कलश में वैदिक रीति के मुताबिक गंगाजल के साथ-साथ सभी तीर्थों के जल को भरा जाएगा. इस कलश में औषधी पंचरत्न, जिसमें हीरा, पन्ना, मलिक, सोना और चांदी शामिल होंगे, रखे जाएंगे.

Share
अगला लेख → लखनऊ के कई बाजार हुए आज से बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *