मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सचिन मीणा के घर खुशियों की बहार आई, सीमा हैदर माँ बनीं, बेटी के जन्म पर ‘भाई’ ने क्या कहा ?

सचिन मीणा के घर खुशियों की बहार आई, सीमा हैदर माँ बनीं, बेटी के जन्म पर ‘भाई’ ने क्या कहा ?

पाकिस्तान से साल 2023 में प्यार की खातिर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर की कहानी ने सबका दिल जीत लिया। सीमा ने सचिन मीणा के साथ पबजी खेलते हुए उनसे प्यार कर लिया और भारत आकर उनसे शादी कर ली। तब से वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति सचिन के साथ खुशहाल जीवन जी रही थीं। उनकी यह प्रेम कहानी पूरे देश में मशहूर हुई। अब उनके घर में खुशियों की बहार आ गई है, क्योंकि सीमा हैदर ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है।

इस खुशी के मौके पर सीमा के भाई और वकील एपी सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि यह पूरे देश और दुनिया के लिए खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि सीमा और सचिन मीणा के दांपत्य जीवन में सुबह 4 बजे धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है, यानी उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। यह खुशी की बात है। सीमा की डिलीवरी नॉर्मल हुई है और माँ और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

एपी सिंह ने यह भी कहा कि यह खुशी का पल सिर्फ सीमा और सचिन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मीणा समाज, देश और दुनिया के लिए है। उन्होंने सभी धर्म, जाति, समुदाय और संप्रदाय के लोगों को बधाई दी, जो सीमा और सचिन से प्यार करते हैं और सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने सीमा और सचिन की बेटी के नामकरण के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि जो नाम सबसे ज्यादा सुझाया जाएगा, वही नाम बेटी का रखा जाएगा।

सीमा ने एपी सिंह को अपना मुंहबोला भाई बनाया है और वह उनके केस को भी लड़ रहे हैं। सीमा उन्हें राखी भी बांधती हैं। जब सीमा नेपाल के रास्ते भारत आई थीं, तब उनकी और सचिन की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी थी। दोनों का प्यार पबजी खेलते हुए हुआ था। भारत आने के बाद सीमा ने सचिन से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। अब उनके घर में बेटी के जन्म ने खुशियों का माहौल बना दिया है।

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में 6000 एकड़ क्षेत्र में बसने वाला यह नया 'शहर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *