मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ जल्द ओटीटी पर, जानिए रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ जल्द ओटीटी पर, जानिए रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, 113.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 149.99 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह 160 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट था।

कुछ दिनों पहले तक यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध थी, लेकिन इसे देखने के लिए दर्शकों को किराया देना पड़ता था। अब इसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्ट्रीम करने की तैयारी कर ली गई है। ‘स्काई फोर्स’ का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ निमरत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एक ऐतिहासिक एयर स्ट्राइक पर आधारित है, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हमला किया था। फिलहाल यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है, लेकिन 21 मार्च 2025 से सभी सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त में स्ट्रीम की जा सकेगी।

फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना के जांबाज स्क्वाड्रन लीडर टी विजय (वीर पहाड़िया) के बलिदान पर केंद्रित है। जब 1965 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से मिले आधुनिक लड़ाकू विमानों से भारतीय एयरबेस पर हमला किया, तब विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा (अक्षय कुमार) को अपनी टीम के साथ जवाबी कार्रवाई का आदेश मिला।

भारतीय वायुसेना की बहादुरी की दास्तान

उस दौर में भारतीय वायुसेना के पास पाकिस्तान के आधुनिक विमानों के मुकाबले कम ताकतवर फाइटर जेट्स थे। इसके बावजूद विंग कमांडर आहूजा और उनकी टीम ने पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सरगोधा एयरबेस पर हमला कर कई दुश्मन विमानों को नष्ट कर दिया। इस मिशन में स्क्वाड्रन लीडर टी विजय लापता हो गए और बाद में उनके विमान के नष्ट होने की खबर आई।

विंग कमांडर आहूजा अपने साथी को भूल नहीं पाए और उनकी तलाश में जुट गए। कई वर्षों बाद पता चला कि टी विजय युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे

फिल्म में शामिल अन्य कलाकार

जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शरद केलकर, मोहित चौहान, मनीष चौधरी, वरुण बडोला, वीरेंद्र सिंह, अनुपम जोरदार, जयवंत वाडकर और सोहम मजूमदार जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।

अब दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे और भारतीय वायुसेना की इस गौरवशाली गाथा का अनुभव कर पाएंगे।

Share
अगला लेख → करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चा जोरों पर, 'से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *