मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भारत मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के करीब

भारत मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के करीब

नई दिल्ली – भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 49 हजार 310 नए केस सामने आए हैं, वहीं 740 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख 87 हजार 945 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना के कारण अब तक 30,601 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें 4 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और  कर्नाटक) में ही 21 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। फिलहाल भारत में कोरोना के 4 लाख 40 हजार एक्टिव केस हैं, जबकि 8.17 लाख लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इस बीच इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत के साथ कोरोनावायरस के खिलाफ सहयोग के लिए मदद मुहैया कराएगा। इजराइल के दूतावास की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि आने वाले हफ्तों में इजराइल का विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों देशों के बीच महामारी से लड़ने में सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही जल्द ही इजराइली रक्षा मंत्रालय के रिसर्च एक्सपर्ट्स की एक टीम स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली भी पहुंचेगी।

Share This
अगला लेख → सीएम योगी का चला हंटर,कानपुर अपहरण पर एडिशनल SP सहित 4 पुलिस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun