मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

LAC पर स्थिति तनावपूर्ण, हर चुनौती का सामना करने के लिए सेना तैयार – सेना अध्यक्ष

LAC पर स्थिति तनावपूर्ण, हर चुनौती का सामना करने के लिए सेना तैयार – सेना अध्यक्ष

लद्दाख – पूर्वी लद्दाख में चीन से तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का बड़ा बयान सामने आया है. सेना प्रमुख ने कहा कि LAC पर हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन सेना हर चुनौती के लिए तैयार है. पिछले तीन महीने से स्थिति नाज़ुक बनी हुई है लेकिन जवानों का मनोबल ऊंचा है.

नरवणे लेह की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरूवार से लद्दाख के दौरे पर हैं. चीन के साथ बढ़े सीमा तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख फील्ड कमांडरों के साथ तैनाती और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.

गुरूवार को आर्मी चीफ ने कुछ फारवर्ड लोकेशनों का भी दौरा किया था, जिनके नाम सेना ने नहीं बताए है. अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान सेना प्रमुख सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों का भी मुआयना करेंगे. सेना प्रमुख के इस दौरे से पहले बुधवार को वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने पूर्व कमान का दौरा किया था.

वायुसेना प्रमुख ने चीन सीमा से सटे उत्तर पूर्व राज्य सिक्किम, असम, अरुणाचल, मेघालय के वायुसेना की कॉम्बैट यूनिट्स की आपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था.

Share
अगला लेख → रेलवे ने "एक सवारी" के लिए चलाई राजधानी एक्सप्रेस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *