मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जेल में बंद रान्या राव को सेशन कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

जेल में बंद रान्या राव को सेशन कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

बेंगलुरु: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में ज़मानत मिलने की उम्मीदों को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह तीसरी बार है जब अदालत ने उनकी ज़मानत अर्जी नामंजूर की है। अब संभावना है कि वह हाई कोर्ट में अपील कर सकती हैं।

जमानत याचिका लगातार तीसरी बार खारिज

सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता के चलते गिरफ़्तार अभिनेत्री रान्या राव को गुरुवार को सत्र न्यायालय ने राहत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले 14 मार्च को आर्थिक अपराधों के विशेष न्यायालय ने भी उनकी जमानत याचिका ठुकरा दी थी। इससे पहले, उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी ज़मानत के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वहाँ भी उनकी याचिका को अस्वीकार कर दिया गया था।

अदालत ने जमानत क्यों खारिज की?

कोर्ट ने रान्या राव को जमानत न देने के पीछे कई तर्क दिए। अदालत का कहना है कि अगर अभिनेत्री को रिहा किया जाता है, तो उनके देश छोड़कर भागने की आशंका है। इसके अलावा, उनके गवाहों को प्रभावित करने या जांच में बाधा डालने की भी संभावना जताई गई।

जांच अधिकारियों ने क्या दलील दी?

अधिकारियों ने अदालत को बताया कि रान्या के गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय संपर्क हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि अभिनेत्री ने एक साल के भीतर 27 बार विदेश यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने कस्टम बैगेज नियमों का उल्लंघन किया।

जांच एजेंसियों ने यह भी दावा किया कि अगर रान्या राव को ज़मानत मिल जाती है, तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं या जांच को गुमराह कर सकती हैं। उन पर 28% कस्टम ड्यूटी चोरी करने का भी आरोप है, जिससे सरकार को करीब 4.83 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Share
अगला लेख → देश के 7 बड़े शहरों में घरों की बिक्री में भारी गिरावट की सं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *