
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 2984 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले शुक्रवार को 2712, गुरुवार को 2529 केस सामने आए थे,वही राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहाँ ये आकड़ा 400 के पार हो गया है आज कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 429 रही
राज्य के अवस्थापना और औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने बताया कि 2984 मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 63 हजार 700 हो गई है। इसमें से 39 हजार 903 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 452 है। टंडन ने बताया कि राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर 1387 लोगों की अभी तक मौत हुई है।



