मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बलात्कार मामले में दोषी पाए गए बजिंदर सिंह, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

बलात्कार मामले में दोषी पाए गए बजिंदर सिंह, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मोहाली कोर्ट ने प्रोफेट बजिंदर सिंह को 2018 के दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 45 वर्षीय एक महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। बजिंदर सिंह हरियाणा के यमुनानगर के निवासी हैं और जालंधर में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक हैं। वह खुद को यीशु मसीह का दूत बताते हैं और चमत्कारी इलाज करने का दावा करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे।

पीड़िता का कहना है कि बजिंदर सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ जबरदस्ती की और इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने की धमकी दी।

कौन हैं पादरी बजिंदर सिंह?
बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के यमुनानगर में एक जाट परिवार में हुआ था। वह पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। जेल में रहते हुए उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। वर्तमान में, वह जालंधर के एक चर्च में पादरी के रूप में कार्यरत हैं और चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक भी हैं। वह खुद को यीशु मसीह का मैसेंजर बताते हैं, और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन्हीं वीडियो के कारण उन्हें काफी पहचान भी मिली है।

Share
अगला लेख → IFS अधिकारी निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *