मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IFS अधिकारी निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव, कौन हैं ये अधिकारी ?

IFS अधिकारी निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव, कौन हैं ये अधिकारी ?

डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

नई जिम्मेदारी और भूमिका

DoPT के आदेश के अनुसार, निधि तिवारी को प्रधानमंत्री की निजी सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर रहते हुए वे प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का समन्वय करेंगी, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन करेंगी और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगी। उप सचिव के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

निधि तिवारी का परिचय

निधि तिवारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मेहमूरगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने 2013 के सिविल सेवा परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल की थी। परीक्षा की तैयारी के दौरान वे वाराणसी में ही असिस्टेंट कमीश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के रूप में कार्यरत थीं।

नवंबर 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के डिवीजन में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनके कार्य को सराहा गया, जिसके चलते उन्हें अब निजी सचिव के रूप में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → मध्य प्रदेश के 19 शहरों में आज से शराब की बिक्री बंद, जानिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *