मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

देश में कोरोना संक्रमितों संख्या 13 लाख के पार, मौत का आकड़ा 32,096 पंहुचा

देश में कोरोना संक्रमितों संख्या 13 लाख के पार, मौत का आकड़ा 32,096 पंहुचा

नई दिल्ली – देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है यह आकड़ा शनिवार को 32 हजार के पार हो गया। अब तक 32 हजार 96 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 692 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 257 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 13,389 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया। अब तक 6,036 लोगों की जान जा चुकी है।

उधर, तमिलनाडु में 89 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 3,409 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी चेन्नई में भी मरने वालों की संख्या तेज हो गई है। अब तक 1,986 मौतें हो चुकी हैं। हर रोज यहां 20 से 30 मरीजों की मौत हो रही है।

शनिवार को 21 राज्यों में 692 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 72 मौतें हुईं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 52, पश्चिम बंगाल में 42, उत्तर प्रदेश में 39, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, बिहार में 11, ओडिशा में 10, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 9-9, मध्य प्रदेश में 8, हरियाणा में 7, राजस्थान में 6 , केरल में 5, गोवा में 4, छत्तीसगढ़ में 3, उत्तराखंड और असम में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।

Share
अगला लेख → IIT खड़गपुर ने बनाई सस्ती कोरोना टेस्टिंग डिवाइस, जाँच का ख़र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *