Health-News

IIT खड़गपुर ने बनाई सस्ती कोरोना टेस्टिंग डिवाइस, जाँच का ख़र्च सिर्फ 400 रुपए

नई दिल्ली – आईआईटी खड़गपुर ने शनिवार को कोरोना के रैपिड टेस्ट के लिए एक नोवेल टेक्नोलॉजी विकसित करने का दावा किया है। इस अल्ट्रा-लो-कॉस्ट पोर्टेबल डिवाइस के जरिए कोरोना की जांच की कीमत सिर्फ 400 रुपए आएगी। डिवाइस से किए गए टेस्ट की रिपोर्ट स्मार्टफोन ऐप्लीकेशन के जरिए महज 1 घंटे के अंदर ही मिल जाएगी।

आईआईटी खड़गपुर के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया, इस अल्ट्रा-लो-कॉस्ट पोर्टेबल डिवाइस का उपयोग कहीं पर भी किया जा सकता है। इसमें स्वाब के नमूने की जांच के लिए किसी विशेष लैब की जरूरत नहीं पड़ती। इस डिवाइस से लार्ज नंबर में टेस्ट किए जा सकते हैं।

हर टेस्ट से के बाद डिवाइस में लगे पेपर कार्टेज को बदलना होगा। डिवाइस से की गई जांच का रिजल्ट मोबाइल ऐप पर मिलेगा। रिसर्चर्स ने दावा किया कि ये डिवाइस आरटी-पीसीआर के मानकों पर 100% खरी उतरी है और इससे हर बार सही रिजल्ट ही मिले हैं।

Related Articles

Back to top button