मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

GUJCET 2025 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितनी फीस लगेगी? जानें अंतिम तिथि

GUJCET 2025 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितनी फीस लगेगी? जानें अंतिम तिथि

GUJCET 2025 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

यदि कोई उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2025 है, और उम्मीदवार शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

शुल्क कितना देना होगा?

उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आपत्ति दर्ज?

  • छात्रों को विषय, भाषा और प्रश्न के अनुसार अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे
  • आपत्ति केवल ई-मेल के माध्यम से स्वीकार की जाएगी
  • शुल्क का भुगतान एसबीआई बैंक के माध्यम से किया जा सकता है
  • आपत्ति दर्ज करने के लिए भुगतान किए गए शुल्क का चालान ई-मेल के साथ संलग्न करना अनिवार्य है
  • बिना चालान के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उम्मीदवार को उस प्रश्न के लिए जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा
  • समय सीमा के बाद भेजी गई या बिना सहायक दस्तावेजों के प्रस्तुत आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

GUJCET 2025 का आयोजन 23 मार्च को हुआ था, जिसमें कुल 1,29,706 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई थी। उत्तर कुंजी गणित (050), भौतिकी (054), रसायन विज्ञान (052) और जीव विज्ञान (056) विषयों के लिए गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है।

अधिक जानकारी और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com पर जाएं।

Share This
अगला लेख → बिहार होमगार्ड जॉब्स : किस उम्र तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun