मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी सरकार ने राज्य में कंटेनमेंट जोन का दायरा घटाया

यूपी सरकार ने राज्य में कंटेनमेंट जोन का दायरा घटाया

लखनऊ – कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए यूपी सरकार ने कंटेनमेंट जोन क्षेत्रफल को घटा दिया है। अब शहर के किसी एक विशेष क्षेत्र या मोहल्ले में एक कोरोना पॉजिटिव मामला पाए जाने पर 100 मीटर क्षेत्रफल का एरिया और एक से अधिक पॉजिटिव केस पाए जाने पर 200 मीटर का क्षेत्रफल को कंटेनमेंट एरिया बनाया जाएगा।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों के अनुसार बफर जोन का निर्धारण किया जाएगा। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी कमिश्नर, डीएम और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं। 31 मई के आदेश के तहत अभी तक शहरी क्षेत्र में एक पॉजिटिव केस पाए जाने पर 250 मीटर रेडियस का एरिया या मोहल्ला कंटेनमेंट क्षेत्र बना दिया जाता था। एक से ज्यादा पॉजिटिव केस होने पर क्लस्टर की स्थिति में 500 मीटर की रेडियस में कंटेनमेंट जोन होगा। उसके बाद 250 मीटर बफर जोन भी होगा। आरके तिवारी ने कहा कि इस संशोधन के अलावा 31 मई व 13 जून के बाकी दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

Share
अगला लेख → जल्द लग सकता है करंट,यूपी में बिजली दर बढ़ाने की तैयारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *