मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, HRD मंत्रालय का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, HRD मंत्रालय का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. वहीं, बैठक के दौरान मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से मंत्रालय का मौजूदा नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय करने का प्रस्ताव दिया था. वहीं, शिक्षा नीति को मंजूरी मिल जाने के बाद अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी, ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके.

नई शिक्षा नीति के मुताबिक, आने वाले समय में शिक्षक और छात्रों का अनुपात 1:30 होगा. नई शिक्षा नीति में कहानी, रंगमंच,सामूहिक पठन पाठन, चित्रों का डिस्प्ले, लेखन कौशलता, भाषा और गणित पर भी जोर होगा. इस साल बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने नई शिक्षा नीति का एलान किया था. इस नई शिक्षा नीति के तहत देश में शिक्षा के मायने को बदला जाएगा. इससे न सिर्फ युवाओं को शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि रोजगार प्राप्त करने में भी आसानी होगी.

Share
अगला लेख → बढ़ी देश की ताकत,राफेल लड़ाकू विमानों ने अंबाला एयरेबस में लै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *