मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली: वेश्यालय से छुड़ाई गई महिला, संचालक गिरफ्तार

दिल्ली: वेश्यालय से छुड़ाई गई महिला, संचालक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीबी रोड के रेड लाइट इलाके से एक 35 वर्षीय महिला को छुड़ाया है, जिसे कथित रूप से तस्करी कर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने वेश्यालय के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसे तीन महीने पहले नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था, लेकिन यहां लाकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। दिल्ली आने के बाद महिला का अपने परिवार से संपर्क टूट गया था, लेकिन करीब 10 दिन पहले वह किसी तरह अपने भाई से संपर्क करने में सफल रही और अपनी आपबीती सुनाई।

इसके बाद उसके भाई ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की सहायता से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 5 अप्रैल को पुलिस टीम ने छापेमारी की और महिला को वेश्यालय से रेस्क्यू किया। साथ ही वहां मौजूद वेश्यालय संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की पढ़ाई सिर्फ पांचवीं कक्षा तक हुई है और वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसका एक साल पहले तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह घरेलू सहायिका का काम कर रही थी, लेकिन एक महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया और तस्करी के जरिए उसे इस गंदे धंधे में धकेल दिया।

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि जीबी रोड दिल्ली का कुख्यात रेड लाइट एरिया है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों जैसे नेपाल, नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार से लड़कियों को लाकर जबरन वेश्यावृत्ति कराई जाती है।

Share
अगला लेख → 'शाहजहां गार्डन' का नाम बदलने की मांग तेज , विधायक ने योगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *