मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

जेल में बंद मुस्कान निकली गर्भवती, मेरठ हत्याकांड केस में नया मोड़

जेल में बंद मुस्कान निकली गर्भवती, मेरठ हत्याकांड केस में नया मोड़

मेरठ: सौरभ हत्याकांड से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जेल में बंद मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है, यानी वह मां बनने वाली है। मुस्कान वही महिला है जो अपने पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में है। इस हत्याकांड में उसका प्रेमी साहिल भी आरोपी है और फिलहाल वही भी जेल में बंद है।

यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े एक नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था।

हाल ही में सौरभ और मुस्कान की छह साल की बेटी को लेकर भी खबर सामने आई थी। फिलहाल बच्ची अपने नाना-नानी के पास रह रही है, लेकिन सौरभ का परिवार उसे अपने साथ रखना चाहता है। मुस्कान की मां का कहना है कि उन्हें बच्ची से गहरा लगाव है, क्योंकि वह शुरू से उन्हीं के साथ रही है। दूसरी ओर, सौरभ का भाई राहुल इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बच्ची की कस्टडी को लेकर अब कानूनी जंग शुरू होती नजर आ रही है।

छह साल की मासूम को अब तक यह नहीं बताया गया है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और उसकी मां जेल में है। जब वह नाना-नानी से अपने मम्मी-पापा के बारे में पूछती है, तो उसे बताया जाता है कि वे लंदन गए हैं और जब वह बड़ी होगी तो मिलने आएंगे। बच्ची इसी झूठ को सच मानकर अपनी मासूम दुनिया में खोई रहती है।

सौरभ के भाई राहुल राजपूत उर्फ बबलू का कहना है कि परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है। मां की हालत ऐसी है कि अब उन्हें नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हमारी मां दिन-रात भाई की तस्वीर को देखती रहती हैं। अगर पीहू हमारे घर आ जाए, तो मां को थोड़ी राहत मिल सकती है।”ये मामला अब सिर्फ एक हत्या या कस्टडी का नहीं, बल्कि एक मासूम बच्ची के भविष्य और भावनात्मक संघर्ष का बन गया है।

Share This
अगला लेख → बिहार में राहुल गांधी का वादा , आरक्षण पर 50% की बनावटी सीमा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun