मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार में राहुल गांधी का वादा , आरक्षण पर 50% की बनावटी सीमा को तोड़ेंगे

बिहार में राहुल गांधी का वादा , आरक्षण पर 50% की बनावटी सीमा को तोड़ेंगे

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों ने चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पटना पहुंचे। उन्होंने बेगूसराय में NSUI द्वारा निकाली गई ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में हिस्सा लिया और पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन का उद्देश्य बिहार के दलितों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत में जाति आधारित जनगणना कराकर एक प्रकार से देश का ‘एक्स-रे’ करवाना चाहती है ताकि हर तबके को उसका हक मिल सके। उनका आरोप था कि भाजपा और आरएसएस इस प्रक्रिया के खिलाफ हैं।

आरक्षण पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में हाशिए पर पड़े लोगों को अब भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आरक्षण की सीमा पर लगी 50 प्रतिशत की ‘झूठी रुकावट’ को हटाया जाएगा। उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना कराकर एक नई मिसाल कायम की है।

राहुल गांधी ने पटना के कार्यक्रम में भरोसा जताया कि बिहार के लोग एक बार फिर देश को नई दिशा दिखाएंगे। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा— “चाहे वह चंपारण का आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की लड़ाई, बिहार की मिट्टी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की है। अब वक्त है एकजुट होकर संविधान पर हो रहे हमलों, भेदभाव और असमानता के खिलाफ खड़े होने का।”

Share
अगला लेख → फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद महिला की मौत, इंडिगो विमान की महार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *