मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सूरत की हीरा कंपनी में पानी में ज़हर मिलने से हड़कंप, 118 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

सूरत की हीरा कंपनी में पानी में ज़हर मिलने से हड़कंप, 118 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

गुजरात से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डायमंड कंपनी के वॉटर कूलर में संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है, जिससे कंपनी के 118 कर्मचारी अचानक बीमार हो गए। जैसे ही यह मामला सामने आया, कंपनी प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अच्छी बात यह है कि सभी कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं, हालांकि उन्हें एहतियातन डॉक्टरी निगरानी में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, किसी ने जानबूझकर कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पीने के पानी में जहरीला केमिकल मिलाया। यह शक तब और गहरा गया जब वॉटर कूलर में एक फटा हुआ प्लास्टिक बैग तैरता हुआ मिला, जिसमें संभवतः कीटनाशक भरा हुआ था। डीसीपी आलोक कुमार ने जानकारी दी कि घटना कपोदरा इलाके के मिलेनियम कॉम्प्लेक्स में स्थित ‘अनभ जेम्स’ नाम की कंपनी में घटी। उन्होंने बताया कि सभी बीमार कर्मचारियों को तुरंत दो अलग-अलग अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया, और फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम सैंपल इकट्ठा कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीला पदार्थ किसने मिलाया। पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो जांच में जुटी हैं। वॉटर टैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

Share
अगला लेख → IPL में तहलका मचा रहा है गौतम गंभीर का ‘छोटा भाई’, प्रीति जि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *