मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति मिल का पत्थर साबित होगी – डॉ जगदीश गाँधी

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति मिल का पत्थर साबित होगी – डॉ जगदीश गाँधी

लखनऊ – केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन किया है ,स्कूल एवं काॅलेज के संचालन, नियंत्रण एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारियों को अलग-अलग संस्थाओं को देने की मंशा के साथ लायी गयी नई शिक्षा नीति देश के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

केंद्र द्वारा लागु की जा रही नई शिक्षा निति पर अपनी राय रखते हुए विश्व के सबसे बड़े स्कूल की ख्याति पा चुके सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के संस्थापक प्रबंधक डॉ जगदीश गाँधी ने कहा की इसके लिए सरकार को अब आगे नई शिक्षा नीति को कार्यरूप में लाने के लिए बनने वाले नियमों को न केवल प्रभावशाली बनाना होगा, बल्कि किसी भी प्रकार के संशय से बचने के लिए इन नियमों एवं उप नियमों की विस्तृत व्याख्या करके उसे स्पष्ट भी करना चाहिए।

सरकार इस नई शिक्षा नीति में देश के अंतिम बच्चे तक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए यदि उसके फीस की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे बच्चे/अभिभावक के खाते में भेजनी की व्यवस्था शामिल करती तो निश्चित ही यह नई शिक्षा नीति और भी अधिक प्रभावशाली हो सकती थी।

वास्तव में इस व्यवस्था के लागू करने से देश के गरीब से गरीब बच्चे को भी अपनी पसंद के स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार अवश्य मिल जाता।

Share
अगला लेख → UP अनलॉक 3.0 गाइडलाइन - जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *