मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

दिल्ली: महिला की छवि खराब करने के लिए बनाई फर्जी प्रोफाइल, डाली गईं अश्लील तस्वीरें , मामला दर्ज 

दिल्ली: महिला की छवि खराब करने के लिए बनाई फर्जी प्रोफाइल, डाली गईं अश्लील तस्वीरें , मामला दर्ज 

दिल्ली में एक युवक को अपनी महिला सहकर्मी की अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय दिवांशु के रूप में हुई है, जो सुभाष प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में बारटेंडर की नौकरी करता था। वहीं पीड़िता उसी रेस्टोरेंट में वेट्रेस थी। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोस्ती टूट गई।

बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, जब युवती ने दिवांशु से दूरी बना ली और दिसंबर 2024 में उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया, तो दिवांशु ने बदला लेने की नीयत से महिला के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना डाला। उसने उस अकाउंट पर युवती का फोन नंबर और उसके आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिए।

साइबर पुलिस थाना, बाहरी जिला को 11 मार्च को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आईपी एड्रेस ट्रैक किया, कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया और डिजिटल निगरानी के जरिए आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दिवांशु ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल उसने फोटो एडिट करने और फर्जी अकाउंट चलाने में किया था। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Share
अगला लेख → STF को मिली बड़ी सफलता, RO-ARO परीक्षा का पेपर लीक कराने वाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *