National-News

दिल्ली में 15 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के लोग पकड़े गए

भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, जहां बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई करते हुए 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। जल्द ही इन सभी को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 12 नाइजीरियाई, एक आइवरी कोस्ट का नागरिक और कुछ बांग्लादेशी शामिल हैं।

जांच के दौरान यह सामने आया कि ये सभी लोग भारत में तय अवधि से अधिक समय तक बिना वैध वीजा के ठहरे हुए थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद Foreigners Regional Registration Office (FRRO) ने इन सभी को उनके देश वापस भेजने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button