मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

24 अप्रैल को मधुबनी में पीएम मोदी की रैली, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

24 अप्रैल को मधुबनी में पीएम मोदी की रैली, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

बिहार में आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशाल जनसभा प्रस्तावित है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं, वहीं बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग भी पूरी सक्रियता से तैयारियों में लगा है। जनसभा के दिन जिले के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पंचायती राज दिवस का महत्व

24 अप्रैल का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में खास महत्व रखता है। वर्ष 1993 में संविधान के 73वें संशोधन को इसी दिन लागू किया गया था, जिससे पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता मिली। तभी से इस दिन को “पंचायती राज दिवस” के रूप में मनाया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय हर वर्ष इसे उत्साहपूर्वक आयोजित करता है।

स्वास्थ्य विभाग की विशेष तैयारी

प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की एक सौ सदस्यीय टीम बनाई गई है।

इस टीम के माध्यम से 15 मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें अत्याधुनिक दवाइयों, वैक्सीन, आवश्यक उपकरणों और एंबुलेंस जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। इन मेडिकल कैंपों को सभा स्थल और पार्किंग क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के लिए विशेष मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की गई है।

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में

पूरा स्वास्थ्य महकमा इस आयोजन को लेकर हाई अलर्ट पर है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मधुबनी सदर अस्पताल, झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल और अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर को आईसीयू सुविधाओं के साथ तैयार रखा गया है।

साथ ही, मधुबनी के तीन और दरभंगा के एक निजी अस्पताल को भी विशेष सतर्कता और तकनीकी सुविधा के साथ स्टैंडबाय मोड में रखा गया है। इन अस्पतालों का निरीक्षण राज्य और जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

Share
अगला लेख → IPL मैच देखते वक्त चली दादा की बंदूक, नाबालिग की लापरवाही से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *