मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

नेपाल अब UN और GOOGLE को भेजेगा विवादास्पद मानचित्र, भारतीय क्षेत्र पर फिर जताया हक

नेपाल अब UN और GOOGLE को भेजेगा विवादास्पद मानचित्र, भारतीय क्षेत्र पर फिर जताया हक

नई दिल्ली – भारत-चीन के सीमा विवाद के बीच नेपाल और भारत की गहमागहमी एक बार बढ़ती दिख रही है. खबर मिल रही है कि नेपाल ने इस बार अपना विवादित नक्शा संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को भेजने की तैयारी कर ली है.

नेपाल में केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सरकार ने अपनी संसद में विवादास्पद नए मानचित्र को पारित करने के बाद, नेपाल सरकार अब अपना मानचित्र अपडेट करने के लिए यूएन और गूगल को भेजने की योजना बना रही है. नेपाल के इस विवादित मानचित्र में भारतीय क्षेत्र के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा क्षेत्रों को इसके अंग के रूप में शामिल किया गया है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, पड़ोसी देश में केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सरकार अंग्रेजी में नक्शा प्रकाशित करने और इसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रही है. 13 जून को, नेपाल संसद ने अपने स्वयं के संविधान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नए राजनीतिक मानचित्र को शामिल करने के लिए संशोधन पारित किया था.

Share
अगला लेख → कानपुर- संजीत यादव मर्डर केस की होगी CBI जांच, CM योगी ने की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *