मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ राम मंदिर भूमि पूजन,CM योगी जायजा लेने जाएंगे

गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ राम मंदिर भूमि पूजन,CM योगी जायजा लेने जाएंगे

अयोध्या – राम मंदिर के निर्माण से पहले होने वाले भूमि पूजन की शुरुआत आज से शुरू हो रही है। आज सुबह 9 बजे गणेश पूजन होगा. ये पूजन 9 बजे से 1 बजे तक चलेगा, जिसमें गणेश जी की पूजा कर शुभ कार्य की शुरुआत की जाएगी. इसमें 21 पुजारी शामिल होंगे. इसके बाद मंगलवार को रामर्चा पूजन होगा.

5 अगस्त को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा. इसमें सीमित संख्या में पुजारी शामिल होंगे क्योंकि कोरोना के नियमों का पालन करना है. बता दें कि आज पूजन कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन समारोह स्थल का भी पूजन होगा. भूमि पूजन समारोह में शांतिपूर्वक हो और कोई बाधा न पैदा हो, इसकी कामना की जाएगी. इस पूजन कार्यक्रम को काशी विद्वत परिषद के आचार्य और अयोध्या के पुजारी करेंगे.

अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे. योगी यहां भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे.CM ने उनकी सहयोगी कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण के निधन के बाद उन्होंने दौरा रद्द कर दिया.

Share
अगला लेख → रक्षाबंधन- सुशांत राजपूत की बहन ने साझा की अपनी यादें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *