मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

“दिल दहल गया…”, शाहरुख खान ने पहलगाम हमले को लेकर जताया आक्रोश, मांगा इंसाफ

“दिल दहल गया…”, शाहरुख खान ने पहलगाम हमले को लेकर जताया आक्रोश, मांगा इंसाफ

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भयावह घटना को पिछले बीस वर्षों में सबसे खौफनाक आतंकी हमला माना जा रहा है। देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस हमले की निंदा करते हुए कई बॉलीवुड सितारों ने शोक जताया है। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की है।

अपने पोस्ट में शाहरुख खान ने लिखा, “पहलगाम में हुई बर्बरता और हिंसा ने दिल दहला दिया है। इस तरह की घटनाओं को शब्दों में बयां कर पाना बेहद कठिन है। यह समय है ईश्वर की ओर रुख करने का और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करने का। हमें एकजुट होकर इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ खड़ा होना होगा और न्याय की मांग करनी होगी।”

यह हमला मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ, जब आतंकवादियों ने बैसरन क्षेत्र में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, 26 लोगों की जान गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही छोड़कर तुरंत भारत लौटने का फैसला लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी कश्मीर पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दुखद घटना ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है, और अब हर कोई इंसाफ की मांग कर रहा है।

Share
अगला लेख → तुर्किये में ज़ोरदार भूकंप के झटके, धरती हिलने से मची अफरा-त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *