मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का दायरा, मरीजों की संख्या 97 हजार के पार

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का दायरा, मरीजों की संख्या 97 हजार के पार

लखनऊ – यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.सोमवार की बात करे तो एक दिन में 4473 रिकॉर्ड संक्रमण के मामले सामने आये. प्रदेश में अबतक कुल 97,362 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 40,191 एक्टिव केस हैं. वहीं, 55393 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से 50 लोगों की मौत हुई. राज्य में इस महामारी के चलते कुल 1778 लोगों की जान जा चुकी है.

राजधानी लखनऊ में हालात भी काफी चिंताजनक हो रहे है बीते 24 घंटे में 507 पॉजिटिव केस मिले. लखनऊ कोरोना संक्रमण की राजधानी बनता जा रहा है. जिले में अबतक 9193 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4345 कुल एक्टिव केस हैं. वहीं, यहां संक्रमण से मौत का आंकड़ा 120 तक पहुंच चुका है.

लखनऊ के बाद कानपुर में संक्रमण घातक रूप ले चुका है. यहां बीते 24 घंटे में 406 मामले सामने आये. जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6300 हो गयी है. बीते 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत हुई.

हैरान करने वाली बात ये है कि लखनऊ में 2300 से अधिक मरीजों ने नाम-पते गलत बताए , समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 के करीब 2300 मरीजों ने अपने नाम और मोबाइल नंबर तथा पते के बारे में गलत जानकारी दी है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी.

Share
अगला लेख → अयोध्या- भूमिपूजन के बाद बटेगा रघुपति लड्डू का प्रसाद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *