मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

भारत द्वारा सीमा पर सड़क निर्माण से बौखलाया चीन

भारत द्वारा सीमा पर सड़क निर्माण से बौखलाया चीन

नई दिल्ली – लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच होने जा रहे सेना कमांडरों के सम्मेलन में सेना के उच्च अधिकारी हिस्सा लेंगे. बैठक का दूसरा दौर जून के अंत में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन को पहले अप्रैल में आयोजित किया जाना था, लेकिन COVID-19 लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन के बीच तनातनी को लेकर के बीच चल रही आर्मी कमांडर्स की बैठक में चीन को लेकर भी चर्चा हुई है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. ये बैठक इसलिए अहम है क्योंकि इसमें सेना की ऑपरेशनल तैयारियों पर बात हो रही है. इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने सीमा पर चीन के साथ बढ़ रही तनातनी पर चर्चा की थी. इस दौरान तीनों सेना ने अपनी तैयारियों का ब्लूप्रिंट दिया था.

दरअसल सीमा पर भारत इन दिनों सक्रिय है. भारत अपने इलाके में सड़कें बना रहा है. भारत के इस कदम से चीन की नींद उड़ी हुई है. चीन चाहता है कि भारत इस निर्माण कार्य को रोक ले. लेकिन भारत ने चीन के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया हैसूत्रों ने बताया कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ऑपरेशनल मुद्दों और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (LOC) की स्थिति पर सम्मेलन में विचार होने की संभावना है. सम्मेलन में कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा भी की जा सकती है. सेना से जुड़े सूत्र ने कहा “यह एक निर्धारित बैठक है और इसका चीन के साथ मौजूदा स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है. लॉजिस्टिक्स और मानव संसाधन मुख्य एजेंडा है.

Share
अगला लेख → लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *