मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महेश मांजरेकर ने ‘छावा’ की सफलता पर विक्की कौशल को लेकर क्या कहा, जानें पूरी बात

महेश मांजरेकर ने ‘छावा’ की सफलता पर विक्की कौशल को लेकर क्या कहा, जानें पूरी बात

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन ड्रामा न केवल दर्शकों के दिलों को छू गया, बल्कि खासतौर पर महाराष्ट्र में गर्व की लहर भी दौड़ा दी। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

इसी बीच, ‘छावा’ की ऐतिहासिक सफलता पर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने भी अपनी बेबाक राय रखी है। मिर्ची मराठी से बातचीत करते हुए उन्होंने फिल्म की कामयाबी को विक्की कौशल की अदाकारी से ज्यादा संभाजी महाराज के ऐतिहासिक किरदार से जोड़ा।

महेश मांजरेकर बोले- फिल्म की सफलता का असली श्रेय किरदार को

महेश मांजरेकर ने साफ शब्दों में कहा, “विक्की कौशल एक शानदार अभिनेता हैं। ‘छावा’ ने 800 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। लेकिन विक्की यह दावा नहीं कर सकते कि लोग उन्हें देखने थिएटर पहुंचे थे। अगर ऐसा होता, तो उनकी पिछली पांच फिल्में भी सुपरहिट होतीं। असल में, दर्शक संभाजी महाराज के किरदार को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे थे।”

महाराष्ट्र ने निभाई अहम भूमिका

महेश मांजरेकर ने आगे कहा, “छावा की सफलता में महाराष्ट्र की भूमिका सबसे बड़ी रही है। महाराष्ट्र ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाया है। फिल्म की कुल कमाई का लगभग 80 से 90 प्रतिशत पुणे और इसके आसपास के इलाकों से आया है। यह साफ है कि मराठा भूमि ने इस ऐतिहासिक फिल्म को सर आंखों पर बिठाया।”

‘छावा’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का प्रभावशाली किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोंसले की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता ने न केवल विक्की कौशल के करियर में एक नया मुकाम जोड़ा है, बल्कि मराठा शौर्यगाथा को भी नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाया है।

Share
अगला लेख → स्कर्दू एयरबेस पर पाकिस्तान का एक्शन, फाइटर जेट्स की तैनाती …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *