
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है . राजधानी लखनऊ का हाल लगातार खराब होता जा रहा है. कोरोना संक्रमण से राहत पाने के लिए यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किया है. इस आदेश में ‘Ivermectin’ टैबलेट को कोरोना में कारगर दवा बताया गया है.
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा सभी सीएमओ और सीएमएस को जीओ भेजा गया है. इसमें ‘Ivermectin’ टैबलेट को कोरोना संक्रमण के बचाव और उपचार में कारगर बताया गया है. सरकार द्वारा जारी आदेश में सभी सीएमओ और सीएमएस को Ivermectin टेबलेट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. साथ ही कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को इसे नहीं देना होगा. बताया गया है कि 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति ने इस Ivermectin टैबलेट के इस्तेमाल की हरी झंडी दी है.



