मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नई लव स्टोरी के साथ आ रहा है ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’, खूबसूरत अदाकारा की होगी जोरदार एंट्री

नई लव स्टोरी के साथ आ रहा है ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’, खूबसूरत अदाकारा की होगी जोरदार एंट्री

सोनी सब अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर से लेकर आ रहा है एक ताजगी भरी कहानी, जो हास्य, रोमांस और पारिवारिक भावनाओं का सुंदर संगम होगी। चैनल का नया शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ जल्द प्रसारित होने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

इस शो में अभिनेत्री आशी सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी, जो निभा रही हैं ‘कैरी शर्मा’ का किरदार। कैरी एक आत्मनिर्भर, जिंदादिल और महत्वाकांक्षी युवती है, जो वकील बनने की राह पर आगे बढ़ रही है। दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली कैरी ने कम उम्र में ही अपने तीन छोटे भाई-बहनों की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी। अब वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम काम भी करती है और अपने सिद्धांतों पर पूरी तरह कायम है।

आशी सिंह के साथ इस शो में अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया भी दिखाई देंगे, जो ‘युग’ नाम के किरदार को जीवंत करेंगे। शब्बीर का यह किरदार अब तक उनके निभाए गए रोल्स से एकदम अलग और रोचक होगा। शो की प्रसारण तिथि का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दर्शकों को जल्द ही इसकी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

आशी सिंह ने साझा किए अपने अनुभव
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आशी सिंह ने कहा, “जब मैंने कैरी का किरदार पढ़ा, मुझे तुरंत उससे जुड़ाव महसूस हुआ। वह एक ऐसी लड़की है जो पढ़ाई, परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखती है। वह लॉ के अंतिम वर्ष की छात्रा है और अपने सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। खास बात यह है कि वह हर हाल में सही के लिए आवाज़ उठाती है, चाहे वह खुद के लिए हो या दूसरों के लिए। दूसरों की बेवजह की सलाह उसे पसंद नहीं, और यह चीज़ मुझे बहुत आकर्षक लगी। शो की लव स्टोरी भी कुछ हटकर है, और यही उत्साह बढ़ाता है। बतौर अभिनेत्री मैं ऐसे किरदारों की तलाश में रहती हूं जो मुझे कुछ नया दें, और कैरी वैसा ही रोल है।”

Share
अगला लेख → डॉक्टरों ने बताए मिसकैरेज के मुख्य कारण, इन संकेतों को न करे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *