मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

“क्या मैं कोई फूला हुआ गुब्बारा लगती हूं?” – बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बिग बॉस विनर एक्ट्रेस

“क्या मैं कोई फूला हुआ गुब्बारा लगती हूं?” – बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बिग बॉस विनर एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने करियर की एक नई ऊंचाई को छुआ है। सोशल मीडिया पर भी सना काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। लेकिन हाल ही में सना को एक कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा, जब कुछ लोगों ने उन्हें उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया।

दरअसल, सना मकबूल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद कुछ यूज़र्स ने उनकी बॉडी और खासतौर पर गालों को लेकर नेगेटिव कमेंट्स किए। लोगों ने कहा कि वह पहले से “मोटी” लग रही हैं और उनके गाल फूले हुए हैं। इन टिप्पणियों ने सना को नाराज़ कर दिया और उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देने का फैसला किया।

सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “हाय दोस्तों, बहुत लोग कह रहे हैं कि मैं मोटी लग रही हूं, मेरे गाल बाहर आ गए हैं। सच कहूं तो पहले मुझे फर्क पड़ता था, लेकिन अब नहीं पड़ता। ये मेरी बॉडी है, मेरी मर्जी है मैं जैसी भी दिखूं – मोटी, पतली, दुबली या गुब्बारे जैसी। मैं जैसी भी हूं, मुझे लगता है मैं शानदार लगती हूं। और मैं शानदार हूं।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि किसी की बॉडी पर कमेंट करने से पहले यह सोचना चाहिए कि वह व्यक्ति किसी मेडिकल समस्या से जूझ रहा हो या मानसिक तौर पर कुछ कठिन समय से गुजर रहा हो।

बता दें कि 13 जून 1993 को मुंबई में जन्मी सना मकबूल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया। हर शो में सना ने अपनी दमदार उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीता। आज वह न सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा कायम है।

Share
अगला लेख → शिखर ने किया प्यार का इज़हार, हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड ने तु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *