मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हीरोइन के ट्रांसफॉर्मेशन पर भड़के लोग, कहा – ‘एलिमनी का पैसा नकली बत्तीसी पर खर्च किया?’

हीरोइन के ट्रांसफॉर्मेशन पर भड़के लोग, कहा – ‘एलिमनी का पैसा नकली बत्तीसी पर खर्च किया?’

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला अक्सर अपने काम से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी रोस्टिंग शो में हिस्सा लेने को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ, खासकर शादी और तलाक को लेकर, वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों कुशा एक बार फिर से ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं और इसकी वजह है उनका लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन।

सोशल मीडिया पर कुशा कपिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने उनके नए लुक की तारीफ की, लेकिन कुछ यूजर्स ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “एलिमनी का सही उपयोग हुआ है”, तो वहीं दूसरे ने उनकी मुस्कान पर टिप्पणी करते हुए कहा, “नकली बत्तीसी ठीक नहीं लग रही।”

कुशा कपिला ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की थी और अब तक वे कई फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें भूमि पेडनेकर भी नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘मसाबा मसाबा’, ‘सेल्फी’ और ‘प्लान ए प्लान बी’ जैसी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक मेनस्ट्रीम हीरोइन की पहचान नहीं मिल पाई है।

कुशा का निजी जीवन भी चर्चा का विषय बना रहा है। साल 2017 में उन्होंने कंटेंट क्रिएटर जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता 2023 में तलाक के साथ खत्म हो गया। तलाक के बाद जोरावर आर्थिक दिक्कतों से भी जूझते नजर आए। इस पूरे मामले ने भी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी तवज्जो बटोरी थी।

कुछ समय पहले एक रोस्टिंग शो में हिस्सा लेने के चलते भी कुशा विवादों में आ गई थीं। इस शो में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने कुशा पर कई निजी टिप्पणियां की थीं, जिससे वह नाराज हो गई थीं। शो का वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब हंगामा मचा, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

कुल मिलाकर, कुशा कपिला की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और लुक्स ट्रोलिंग का विषय बनी रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव बनी हुई हैं।

Share
अगला लेख → भारत-पाक जंग पर बनी इस क्लासिक फिल्म ने 28 साल बाद ओटीटी पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *