मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लद्दाख- LAC पर तैनात किये गए स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर

लद्दाख- LAC पर तैनात किये गए स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली – पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रही तनातनी के बीच भारत ने स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर एलसीएच को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात किया है. शुरूआत में दो लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर्स को एलएसी पर तैनात किया गया है. खास बात ये है कि एलसीएच हेलीकॉप्टर्स को अभी तक वायुसेना में विधिवत तरीके से शामिल नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें लद्दाख में एयर-स्पेस की सुरक्षा में लगा दिया गया है.

देश के पहले स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच (लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर) को हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तैयार किया है. एचएएल ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि “सरहद पर चल रहे मौजूदा हालत के मद्देनजर, दो एलसीएच हेलीकॉप्टर्स को लेह सेक्टर के हाई-आल्टिट्यूड इलाकों में भारतीय वायुसेना के मिशन्स की मदद के लिए तैनात किया गया है.”

फिलहाल, पूर्वी लद्दाख में अमेरिकी से लिए अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स को भी तैनात किया गया है. लेकिन एलसीएच को लद्दाख में तैनात कर भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तो कदम उठा ही रहा है साथ ही सरहदों की रक्षा स्वदेशी हथियारों और हेलीकॉप्टर्स से करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रविवार को रक्षा मंत्रालय ने 101 आईटम्स की एक निगेटिव लिस्ट जारी की थी जिनके आयात पर बैन लगा दिया गया है. लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर भी इस निगेटिव लिस्ट में शामिल है.

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में अब कोई सुरक्षित नहीं - संजय सिंह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *