मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

खर्राटे लेना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने की हत्या

खर्राटे लेना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने की हत्या

पीलीभीत – क्षेत्र में नए तरह का मामला सामने आया है प्रदेश के पीलीभीत में नींद में जोर-जोर से खर्राटे ले रहे व्रद्ध पिता से नाराज एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी वेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल मामला सेरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के सौदा गांव का है जहॉ यह दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना घटी है जिसमे एक कलयुगी वेटे ने अपने पिता की जान ले ली वह भी झूठी शान के खातिर।, 65 साल के राम स्वरूप अपनी पत्नी रामबेटी और दो बेटे नवीन आैर मुकेश के साथ इसी गांव में रहता था घटना के वक्त छोटा बेटा मुकेश अपनी मां के साथ अपने बीमार मामा को देखने ननिहाल गया था परिजनों की माने तो बड़ा बेटा आरोपी नवीन और उसके पिता घर पर अकेले थे रात में सोते वक्त पिता की खर्राटों की आवाज को लेकर नवीन ने अपने पिता से विवाद करना शुरू कर दिया और बात करते-करते आक्रोशित हो गया और आवेश में आकर नवीन ने अपने पिता की लाठी से ताबड़ तोड़ पिटाई कर दी आरोपी बेटे ने अपने पिता को लाठी से तब तक पीटा जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया वारदात के बाद से ही नवीन फरार हो गया सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से व्रद्ध को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक घायल व्रद्ध ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया,गामीणो द्वारा मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।वेटे द्वारा पिता की हत्या से गांव में हर तरफ मातम का माहौल है और हर कोई आरोपी वेटे को कोस रहा है पुलिस ने मृत व्रद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी वेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है,अब परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजिकृत कर उसे जेल भेज रही है।

SP ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू कलेश है। बीती रात को खर्राटे को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था उसके बाद बेटे ने आवेश में आकर पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उनकी मौत हो गई मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक के छोटे बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – अजयदेव

Share
अगला लेख → लद्दाख- LAC पर तैनात किये गए स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *