मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

यूपी में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, वाराणसी में सबसे ज्यादा गर्मी, 25 जिलों में लू की चेतावनी

यूपी में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, वाराणसी में सबसे ज्यादा गर्मी, 25 जिलों में लू की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 18 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों—जैसे वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और अंबेडकरनगर—में लू चलने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 मई तक अत्यधिक गर्मी बनी रहेगी।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म शहर वाराणसी रहा, जहां का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक था।

इसके अलावा, कानपुर, बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, उरई, हमीरपुर, आगरा और गाजीपुर जैसे जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रात के समय भी तापमान अधिक बना हुआ है, जो ज्यादातर जिलों में 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे गर्मी से राहत बहुत कम मिली है।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार तक शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा, खासकर पूर्वी यूपी में लू चलती रहेगी।

हालांकि राहत की खबर यह है कि 18 से 20 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो मौसम को कुछ हद तक राहत देने में मदद कर सकती हैं।

Share
अगला लेख → टेलीकॉम क्षेत्र में नए उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर, खास …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *