मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

गर्मियों में लापरवाही से सड़ सकते हैं दांत, कैविटी से बचना है तो इन आसान उपायों को अपनाएं।

गर्मियों में लापरवाही से सड़ सकते हैं दांत, कैविटी से बचना है तो इन आसान उपायों को अपनाएं।

गर्मियों की तपती धूप और लगातार पसीना न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों पर असर डालता है, बल्कि आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे मुंह सूखने लगता है और लार (सलाइवा) का उत्पादन कम हो जाता है। लार की कमी से दांतों में सड़न (कैविटी) और इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि लार ही दांतों को बैक्टीरिया से बचाती है।

गर्मियों में दांतों को हेल्दी रखने के आसान उपाय:

  1. पानी खूब पिएं
    गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी होता है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही खीरा, तरबूज, संतरा जैसे जूस और पानी वाले फलों को डाइट में शामिल करें।
  2. लार की मात्रा बनाए रखें
    लार की कमी से दांत कमजोर हो सकते हैं। स्मोकिंग से मुंह और ज्यादा सूखने लगता है, इसलिए गर्मियों में सिगरेट से दूरी बनाएं। अगर मुंह सूख रहा हो तो शुगर फ्री च्युइंग गम या कैंडी चबाएं, इससे लार बनती रहेगी।
  3. सोते समय सावधान रहें
    अगर आपको अक्सर मुंह खोलकर सोने की आदत है या नाक से सांस लेने में दिक्कत होती है, तो ये दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। मुंह से सांस लेने से भी लार सूखती है, जिससे दांत कमजोर होते हैं। किसी भी एलर्जी या सर्दी-जुकाम की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  4. ब्रश करना न भूलें
    दिन में दो बार ब्रश करना ओरल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है – एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले। इससे न सिर्फ दांत मजबूत रहते हैं, बल्कि मुंह में बैक्टीरिया पनपने से भी रोका जा सकता है।


गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप अपने दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं। हाइड्रेशन, सही आदतें और नियमित देखभाल से दांतों की समस्याओं से बचा जा सकता है।

Share
अगला लेख → नसों को मजबूत बनाने के लिए शरीर को किन विटामिन्स और मिनरल्स …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *