मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ताज महल पैलेस और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी , सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ताज महल पैलेस और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी , सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर खतरे की आहट सुनाई दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस को एक ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें इन दोनों स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल में आतंकी अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर को “अन्यायपूर्ण तरीके से दी गई फांसी” का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की साइबर टीम उस व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है, जिसने यह मेल भेजा है।

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा भड़क गया था। भारत सरकार ने इस हमले का कड़ा जवाब देते हुए न केवल कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद उनके ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया।

भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत के खिलाफ नई साजिशें रचने लगा, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया। अंततः दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई।

इस पृष्ठभूमि में मुंबई को मिली यह ताजा धमकी एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई है। ताज होटल और एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।

Share
अगला लेख → 40 सांसदों को लेकर सात प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजेगी भारत सरकार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *