मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, इस बार लड़कियों ने मारी बाजी; टॉपर्स की सूची देखें

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, इस बार लड़कियों ने मारी बाजी; टॉपर्स की सूची देखें

हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।

इस वर्ष कुल 92.49% छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। उनका पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 91.07% रहा।

बोर्ड की ओर से टॉपर लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें टॉप 3 रैंक में कुल 20 छात्रों के नाम शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं इस साल के टॉप टॉपर्स पर:

टॉप 3 टॉपर्स की सूची:

रैंक 1 (497 अंक):

  • रोहित – ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार
  • माही – न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अम्बाला
  • रोमा – सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर
  • तानिया – सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर

रैंक 2 (496 अंक):

  • अक्षित शेरावत – आशादीप आदर्श हाई स्कूल, पानीपत
  • योगेश – शहीद भगत सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल, कैथल
  • रिंकू – सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, पानीपत
  • दिव्यांश – एसवीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक
  • सुनन्या – आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार
  • दीक्षा – साही राम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक

रैंक 3 (495 अंक):

  • निधि – एसडी कन्या महाविद्यालय, जींद
  • मानसी – प्रज्ञा हाई स्कूल, रोहतक
  • रम्मा – आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, चरखी दादरी
  • अक्षिता – न्यू एरा हाई स्कूल, चरखी दादरी
  • गर्विता – ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार
  • खुशबू – बाबा उद्देल देव पब्लिक स्कूल, हिसार
  • खुशी – श्री कृष्ण सीनियर सेकंडरी स्कूल, रेवाड़ी
  • मेघा – दिशा पब्लिक स्कूल, भिवानी
  • जीना चौहान – आनंद पब्लिक स्कूल, करनाल
  • इशु – सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर
Share
अगला लेख → RRB ALP भर्ती 2025: असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन की अंत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *